स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ में लॉन्च होगा पोर्टल, युवाओं को मिलेंगे यह फायदे

चंडीगढ़ | आज के समय में नौकरी ही सब कुछ नहीं है. ऐसे बहुत सारे युवा हैं जो अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं. ऐसे लोगों के लिए अब एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन ने एक ऐसा पोर्टल तैयार किया है जो अपने अंतिम फेज में है. अनुमान है कि अगले महीने इसे लॉन्च कर दिया जाएगा. जो युवा इस पॉलिसी के तहत मिलने वाले लाभ और सुविधाएं लेने के इच्छुक हैं, वह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे.

Job Exam Student Collage 1

स्टार्टअप नीति पर रहेगा जोर

प्रशासन द्वारा 29 अप्रैल को स्टार्टअप नीति के विषय में अधिसूचना जारी की थी. पिछले सप्ताह उद्योग सचिव निशांत यादव द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कर तैयारियों का जायजा लिया गया था. वर्तमान में प्रशासन स्टार्टअप पर अपना पूरा जोर लगा रहा है. जैसे ही पोर्टल शुरू हो जाएगा तो जो सुविधाएं नीति के तहत तय की गई हैं, वह पात्र युवाओं को मिलना शुरू हो जाएंगी. अब बेसब्री से युवा इस पोर्टल के खुलने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

युवाओं को मिलेंगे यह लाभ

स्टार्टअप के इच्छुक पात्र युवाओं को 10 साल के दौरान 3 साल की आयकर छूट का लाभ मिलेगा. इसके लिए स्टार्टअप के गठन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च 2030 कर दिया गया है. इस योजना का व्यापक तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए पॉलिसी मॉनिटरिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमिटी गठित की गई है. नई नीति को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है.

युवाओं को स्टार्टअप के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल सरकारी स्तर पर स्टार्टअप फेस्ट का भी आयोजन होगा. बता दें कि स्टार्टअप के लिए प्रशासन द्वारा कुल 24.6 करोड़ रुपये का फंड निर्धारित किया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts