मानसून की फुहारों में भीगे हरियाणा के यह जिले, अगले 3 दिन झमाझम बरसात का अलर्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather | हरियाणा में मानसून अपना पूरा रंग बिखेर रहा है. आज 26 अगस्त मंगलवार सुबह से ही 6 जिलों में बरसात देखने को मिल रही है. अंबाला, सोनीपत, रोहतक, हिसार, नारनौल और चरखी दादरी में खबर लिखे जाने तक बरसात हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि 27 अगस्त तक इसी प्रकार बरसात का दौर जारी रहेगा. बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जा सकती है. इस बार मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बरसात देखने को मिली है. सबसे ज्यादा करीब 900 एमएम बरसात अकेले यमुनानगर में रिकॉर्ड की गई है.

weather barish 1

27 अगस्त को येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, कल 27 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50% बरसात के आसार बने हुए हैं. वहीं अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक में 50 से 75% बारिश की संभावना जताई गई है. दो जिलों अंबाला और यमुनानगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में बढ़ेगी गर्मी, 43°C तक पहुंचा तापमान; अगले 2 दिन झुलसाएगी तेज धूप

28 अगस्त को इन जिलों में बरसात के आसार

ऐसा ही हाल 28 अगस्त को भी रहेगा. इस दिन किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में जीरो से 25% बरसात होने की संभावना है. पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50% बारिश के आसार जताए गए हैं.

29 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम

बरसात को लेकर अलर्ट जारी नहीं हुआ है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद और रोहतक में 25 से 50% बरसात के आसार हैं. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में 50 से 75% बारिश की आशंका जताई गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts