चंडीगढ़ में अब बार- बार नहीं देखनी पड़ेगी बस नंबर प्लेट, QR कोड से मिलेगी बस की पूरी जानकारी

चंडीगढ़ | प्रशासन द्वारा बसों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन सुविधा की शुरुआत की गई है. अब यात्रियों को गंतव्य पर पहुंचने के लिए बस स्टैंड पर खड़े होकर आने वाली बस के नंबर पर नजर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा, यात्री खुद भी चेक कर पाएंगे कि कितनी देर में बस डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएगी. इसके लिए बस आपको QR कोड का इस्तेमाल करना होगा.

CTU Shuttle Bus

QR कोड से मिलेगी रियल टाइम जानकारी

हर बस क्यू शेल्टर पर अब QR कोड लगा दिए गए हैं. इन्हें स्कैन करके यात्री सीधे एक वेब पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां वह अपना डेस्टिनेशन प्वाइंट एंटर करके रियल टाइम में बसों की मॉनिटरिंग कर पाएंगे. अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले रूट और बाकी जानकारी भी देख पाएंगे. यात्रियों को यह तमाम जानकारियां मोबाइल फोन पर ही मिलेगी, जिसमें बस रूट, समय सारणी और बस के पहुंचने में लगने वाला ऐस्टीमेटेड टाइम जैसी जरूरी इनफॉरमेशन शामिल होंगी.

यह भी पढ़े -  वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा का सफर 6 घंटे में होगा पूरा

यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

QR कोड को स्कैन करके यात्रियों को यह भी पता लगेगा कि कितने समय में उनकी बस क्यू शेल्टर पर पहुंच रही है. चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग द्वारा शहरी परिवहन और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष कदम उठाया गया है.

इसके तहत, अंतरराज्यीय टर्मिनलों और शहर के बस क्यू शेल्टर पर QR कोड आधारित जर्नी प्लानिंग सुविधा की शुरुआत की गई है. इसके इस्तेमाल से न केवल शहरवासियों, बल्कि शहर में आने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts