फरीदाबाद की इस सड़क को बनाया जाएगा फोरलेन, दिल्ली से नोएडा तक सफर होगा आसान

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से वाहन चालकों के लिहाज से अच्छी खबर है, लेकिन पर्यावरण की दृष्टि से बुरी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर- 37 के सामने आगरा नहर पुल से लेकर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तक बनने वाली कालिंदी कुंज की टू- लेन सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा. इस सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने में बाधा उत्पन्न कर रहे 1603 पेड़ों को काटा जाएगा.

Fourlane Highway

इस संबंध में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने वन विभाग से NOC मांगी है. एनओसी मिलते ही यूपी सिंचाई विभाग इस सड़क मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा.

पूर्व मुख्यमंत्री ने दी थी मंजूरी

फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) ने फरीदाबाद की सीमा में 20 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग को टू- लेन से फोरलेन निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था. साल 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए FMDA की ओर से तैयार किए गए इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की थी.

आगरा नहर किनारे की जमीन पर UP सिंचाई विभाग का अधिकार है. इस वजह से यूपी सिंचाई विभाग इस सड़क मार्ग का निर्माण कार्य करायेगा. हालांकि, सड़क निर्माण कार्य के लिए FMDA यूपी सिंचाई विभाग को बजट राशि जारी करेगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद की कंपनी में वेतन विवाद, सैकड़ों वर्करों ने काम छोड़ किया प्रदर्शन

200 करोड़ रुपए आएगी लागत

इस सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि खर्च होगी. सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने के साथ- साथ 6 पुलों की भी चौड़ाई बढ़ाई जाएगी. इस सड़क मार्ग के जरिए रोजाना हजारों की संख्या में वाहन चालक दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच आवाजाही करते हैं. इस सड़क मार्ग के किनारे पर फुटपाथ, साईकिल ट्रैक और बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.