डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए शुरू हुए आवेदन, इन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत

यमुनानगर | डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025- 26 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. जो भी छात्र- छात्राएं इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. योजना में आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक छात्र- छात्राएं इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 31 जनवरी 2026 तक saralharyana.gov.in पर एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर सकते हैं.

Student Scholarship

मेधावी विद्यार्थियों को मिलता है प्रोत्साहन

जिला कल्याण अधिकारी शीशपाल महला की तरफ से जानकारी दी गई कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के इस युग में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतु, टपरीवास श्रेणी व अन्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग एवं प्रोत्साहन देने के लिए यह योजना है. इस योजना के जरिए इन सभी वर्गों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है.

योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंटस

सरकार की इस योजना के तहत पात्र छात्र- छात्राओं को उनकी श्रेणी, कक्षा व प्राप्तांक के आधार पर आठ हजार से 12 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र- छात्रा के पास जरूरी दस्तावेज होने चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के कॉलेजों में बड़ा बदलाव, 2026- 27 से शुरू होंगे नए कोर्स

इन कागजातों में छात्र- छात्रा की तरफ से पास की गई कक्षा का स्कोर कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, वर्तमान कक्षा का आईडी कार्ड व अभिभावक की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम का प्रमाण पत्र पेश करना अनिवार्य है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.