1 नवंबर से प्रदेश में लागू होने जा रही हैं नयी उद्योग व रोजगार नीति , उद्यमियों से मांगे सुझाव

फरीदाबाद I हरियाणा में आने वाले 1 नवंबर से सरकार नए उद्योग एवं रोजगार सम्बन्धी नीति शुरू करने जा रही है. इसी विषय पर मुखयमंत्री मनोहरलाल और उप मुखयमंत्री दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम में एक बैठक में आये जिसमे कुछ उद्यमी शामिल भी थे. जिनसे उन्होंने इस विषय पर अपने सुझाव देने को कहा.

Udyog

इसके अलावा सी एम ने कहा की इस नए रोजगार नीति द्वारा हरियाणा के लोगो को नए रोजगार उपलब्ध कराये जायेंगे और नए उद्योगों का निर्माण किया जायेगा , इस नीति के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा निवेश और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने पर फोकस रहेगा , कृषि विधेयक के जो 3 अधिनियम जारी किये गए हैं. ये किसानो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बहुत जरुरी है. लेकिन बिपक्ष द्वारा इसका गलत मतलब निकलकर किसानो को भड़काया जा रहा है और उन्होंने ये भी कहा की किसान खुद समझदार हैं वें अपना अच्छा बुरा जानते हैं.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

इसके साथ ही उन्होंने बताया की 2014 में ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस में हरियाणा 14 वें स्थान पर था , फिर छठे स्थान पर और फिर चौथे लेकिन इस बार कुछ कमियों के कारण पीछे रह गया इन कमियों को दूर करके भविष्य में फिर से हरियाणा राज्य आगे आएगा ऐसा मनोहरलाल खट्टर ने कहा |

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts