चंडीगढ़ में रफ्तार पकड़ेगे रूके हुए विकास कार्य, केंद्र ने जारी किया 125 करोड़ रुपए फंड

चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी और सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ की जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. यहां लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे नगर निगम को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 125 करोड़ रुपए का फंड जारी किया गया है. प्रशासक गुलाबचंद कटारिया द्वारा यह राशि चंडीगढ़ मेयर हरप्रीत कौर बबला को सौंपी गई है.

Road

रूके हुए विकास कार्य होंगे पूरे

केंद्र सरकार की ओर से मिली इस बजट राशि से रूके हुए विकास कार्यों को फिर से रफ्तार मिलेगी, जिसमें स्वच्छता, जलापूर्ति, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटें, सड़कों की मरम्मत जैसे कार्य शामिल हैं. V4, V5 और V6 सड़कों के कालीनन और रखरखाव जैसे कई अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को भी फिर से शुरू किया जा सकेगा. आर्थिक संकट के चलते जिन विकास कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ था, उन्हें अब तेज गति से पूरा किया जा सकेगा.

ठेकेदारों को होगा भुगतान

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से मिली फंड से रूके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाया जायेगा. सबसे पहले शहर की सड़कों की हालत सुधारने का काम होगा. जिन ठेकेदारों की पेमेंट अटकी हुई है, उनका भुगतान किया जाएगा. इसके अलावा, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटें, साफ-सफाई जैसी सुविधाएं दुरस्त की जाएगी.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

बीते लंबे समय से चंडीगढ़ नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा था. जिसके चलते शहर में विकास कार्य ठप्प पड़े थे. सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर हाल ही में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था. इसके अलावा, आउटसोर्सिंग और सफाई कर्मचारियों का वेतन न मिलने के चलते, शहर में जगह- जगह गंदगी के ढेर लगे हुए थे. अब फंड जारी होने पर इन सभी समस्याओं का समाधान हो सकेगा, जिससे शहर की जनता को राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.