हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद की रेस तेज, इन 7 बड़े दावेदारों में होगी टक्कर

चंडीगढ़ | हरियाणा में अबकी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नॉमिनेशन के बजाय इलेक्ट किया जाएगा. केंद्रीय स्तर पर संगठन द्वारा इसके लिए सहमति प्रदान कर दी गई है और इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. पार्टी के केंद्रीय सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर के आसपास BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम का ऐलान किया जा सकता है. इसके बाद, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा.

BJP

7 नामों पर दावेदारी शुरू

इन चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित 7 चेहरों के नाम सामने आए हैं. चुनाव के लिए दावेदार चेहरों ने लॉबिंग शुरू कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए हरियाणा भाजपा संगठन में 117 वोटर हैं, जिनमें से सभी 27 जिला अध्यक्षों को मतदान का अधिकार है. इस प्रकार सभी 90 हलका अध्यक्ष इन चुनाव में वोट डालेंगे. इन्हें रोहतक या पंचकूला स्थित भाजपा के राज्य कार्यालय में बुलाया जा सकता है.

प्रमुख दावेदार

वर्तमान के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर लिया जा रहा है. उनके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अच्छा तालमेल उनके लिए प्लस प्वाइंट साबित हो सकता है. दूसरी तरफ पार्टी के बड़े दलित चेहरे के तौर पर पहचान बन चुके सुदेश कटारिया वर्तमान के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी माने जाते हैं. बीते 1 साल से वह प्रदेश में संविधान बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं. ईमानदार और साफ छवि के चलते इनको अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रमुख दावेदार माना जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल

रेस में यह शामिल

जाट बिरादरी से संबंध रखने वाले सुभाष बराला वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं. इससे पहले भी वह प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं. प्रदेश में उनकी सक्रियता देखने को मिल रही है. केंद्रीय नेतृत्व से भी उनकी काफी नजदीकी है. अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदारों में असीम गोयल का नाम भी शामिल है. उनकी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भी करीबी बताई जाती है.

संगठन में एडजस्ट

पार्टी के बड़े पंजाबी चेहरे के तौर पर संजय भाटिया को जाना जाता है. यह करनाल से सिटी सांसद थे लेकिन 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी जगह मनोहर लाल खट्टर को टिकट दी गई. इसके बाद विधानसभा चुनाव में इन्हें टिकट नहीं मिल पाई. इन्हीं कारणों को देखते हुए पार्टी इन्हें संगठन में एडजस्ट कर सकती है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कैबिनेट के सबसे युवा चेहरे के तौर पर गौरव गौतम का नाम आता है. इसके अलावा ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखने वाले गौरव गौतम की संगठन से नजदीकी भी बताई जाती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts