गुरुग्राम में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बड़ा बूस्ट, इन जगहों पर तैयार होंगे नए बस अड्डे

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए अच्छी खबर आ रही है. यहां 3 नए बस अड्डों का निर्माण होगा. सेक्टर 29, सेक्टर 12 और राजीव चौक में इन नए बस स्टैंड्स का निर्माण किया जाएगा. इस विषय में परिवहन विभाग द्वारा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) को जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी.

MPNews 1 2

हुई बैठक

GMDA के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार से बस स्टैंड के लिए परिवहन विभाग से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया था. अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस विषय में एक बैठक का भी आयोजन हुआ था. इस दौरान परिवहन विभाग की तरफ से टीएम सत्यप्रकाश, जीएमडीए की तरफ से मुख्य अभियंता अरुण कुमार धनखड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा और मोबिलिटी शाखा की तरफ से मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल शामिल रहे.

900 सिटी बसों को उतारने की तैयारी

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा आग्रह किया गया कि मिलेनियम सिटी में 900 सिटी बस चलाई जाने की योजना को धरातल पर उतारने के लिए सेक्टर 29, सेक्टर 12 और राजीव चौक में बस अड्डे के लिए जमीन की आवश्यकता होगी. इसके बाद, परिवहन विभाग को GMDA को जमीन उपलब्ध करवाने के बारे में फैसला लिया गया. हालांकि, इसका जमीन का मालिकाना हक परिवहन विभाग के पास ही रहेगा. बस अड्डे के परिसर में व्यावसायिक दुकानों से जो कमाई होगी उसका आधा हिस्सा परिवहन विभाग को देना होगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

पहले भी मिली थी जमीन

साल 2007 में राजीव चौक पर कृषि विभाग द्वारा परिवहन विभाग को 5 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाई गई थी, लेकिन यहां पर बस अड्डा नहीं बनाया गया. इसी प्रकार 2002 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बस अड्डा निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन दी गई थी, लेकिन यहां भी बस अड्डा नहीं बन पाया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts