हरियाणा रोडवेज ने शुरू की फतेहाबाद से रामदेवरा के लिए सीधी बस सेवा, यहां देखें टाइम टेबल

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद डिपो (Faridabad Depot) से अब राजस्थान के रामदेवरा के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है. इस बस सेवा की शुरुआत हो जाने से रामदेवरा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी ज्यादा राहत मिलेगी. अब वह सीधे बाबा रामदेव जी के मंदिर में जाकर माथा टेक सकेंगे.

Haryana Roadways

श्रद्धालुओं द्वारा काफी लंबे समय से इस बस सेवा के शुरू किए जाने की मांग की जा रही थी. यह बस धांगड़, खाराखेड़ी, भट्टू, चौपटा, बीकानेर होते हुए रामदेवरा पहुंचेगी.

यह रहेगा टाइम टेबल

समय स्थान गंतव्य
सुबह 8:10 फतेहाबाद रामदेवरा
सुबह 8:35 खाराखेड़ी रामदेवरा
सुबह 9:30 भट्टू रामदेवरा
सुबह 10:00 चौपटा रामदेवरा
शाम 5:30 बीकानेर रामदेवरा
रात 10:00 रामदेवरा (पहुंचने का समय)
वापसी यात्रा
सुबह 8:10 रामदेवरा फतेहाबाद
दोपहर 1:00 रामदेवरा बीकानेर
रात 10:00 फतेहाबाद (पहुंचने का समय)
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts