ज्योतिष | सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित माना जाता है. सोमवार से लेकर रविवार तक हर एक दिन को ग्रहों के साथ- साथ देवी- देवताओं से जोड़कर भी देखा जाता है. रविवार की बात की जाए, तो यह भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. इस दिन सूर्य देव की पूजा अर्चना करने का महत्व बताया गया है. इस दिन आप कुछ खास कलर के कपड़े पहन कर भगवान सूर्य देव को भी आसानी से पसंद कर सकते हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
अवश्य पहनें इन तीन रंगो के कपड़े
रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा अर्चना करने से आपकी कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होती है, जिस वजह से आपको हर कार्य में सफलता मिलती है. धन- धान्य में भी किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं होती. रविवार के दिन आपको कुछ खास कलर के कपड़े ही पहनना चाहिए. ऐसा करने से आपका मन शांत रहता है और आपको बेहतर फल भी प्राप्त होता है. रविवार के दिन आप तीन रंग के कपड़े पहन सकते हैं.
इन रंगों से आपको उम्मीदकी किरण के साथ- साथ आपको पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती है. नारंगी, लाल और पीले रंग के कपड़े आपको रविवार के दिन अवश्य पहनना चाहिए.
इन 2 कलर को करें अवॉइड
आपको रविवार के दिन भूलकर भी काले और नीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. अगर आप हो सके तो इन रंगों को अवॉइड करें. ऐसा आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा. ऐसा करने से भगवान सूर्य देव नाराज भी हो जाते हैं, जिस वजह से आपकी स्थिति कुंडली में उनकी स्थिति कमजोर हो जाती है. आपकी जिंदगी में तनाव बढ़ जाता है. ऐसे में आपको रविवार के दिन जितना हो सके लाल नारंगी और पीले रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
