हरियाणा के इस टोल प्लाजा पर मिलेगी टोल से मुक्ति, लागू होगा यह नया सिस्टम

चंडीगढ़ | भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कंपनी IHMCL ने गुजरात के चोर्यासी टोल प्लाजा में देश की पहली मल्टी- लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली शुरू करने की तैयारी की है. इसके लिए कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक से समझौता किया है. NH- 48 पर इस प्रणाली को लागू किया जाएगा. राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय में इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए. इस दौरान प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

Toll Tax Plaza

घरौंडा टोल पर लागू होगा सिस्टम

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के घरौंडा टोल प्लाजा पर भी इसी प्रकार का फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली शुरू करने का फैसला लिया गया है. NHAI का प्लान है कि इसी वित्त वर्ष में करीब 25 टोल प्लाजा पर इसी प्रकार का सिस्टम लागू किया जाए. इस नए सिस्टम के लागू हो जाने के बाद टोल प्लाजा पर गाड़ियां बिना समय गंवाए गुजर सकेंगी. इससे यहां से गुजरने वाले लोगों के समय की भी बचत होगी. साथ ही, जाम से भी छुटकारा मिलेगा.

यह भी पढ़े -  पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 30 पद अब भी खाली, दो जजों की नियुक्ति के बाद 10 और नामों का इंतजार

RFID और कैमरों से होगा लेस

इस प्रणाली को देश के मौजूदा टोल सिस्टम को सुधारने की दिशा में एक अहम कदम बताया जा रहा है. इस प्रणाली के तहत RFID रीडर्स और ANPR कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा, जो फास्टैग और वाहन नंबर को स्कैन करने का काम करेंगे. इससे टोल प्लाजा पर गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी. इससे यात्रियों का सफर आसान और तेज हो पाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts