खुशखबरी: दिल्ली से लेकर पटना तक सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर; फटाफट चेक करें नई कीमतें

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए सितंबर महीने की शुरुआत राहत लेकर आई है. आज यानि 1 सितंबर को LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है. लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 51.50 रूपए की कटौती कर दी है. नई कीमतें आज से लागू हो रही है.

Gas Cylinder

दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत

इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत घटकर 1580 रूपए रह गई है जबकि पहले 1631.50 खर्च करने पड़ रहे थे. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1531.50 रूपए रह गई है जबकि पहले 1582.50 रूपए थी. वहीं, चेन्नई में नई कीमत 1789 रूपए से घटकर 1738 रूपए रह गई है. जबकि कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1684 रूपए का मिलेगा, पहले यह कीमत 1734.50 रूपए थी.

हालांकि, राहत केवल कॉमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को मिली है. घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

लगातार घट रही कीमत

इससे पहले 1 जुलाई को कंपनियों ने 58.50 रुपए की कटौती की थी और अगस्त की शुरुआत में 33.50 रुपए घटाए थे. यानि पिछले कुछ महीनों में लगातार दाम कम किए जा रहे हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से होटल, ढाबा और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सीधा लाभ होगा, जो रोजाना खाना बनाने के लिए बड़े सिलेंडर का उपयोग करते हैं. वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार गिरावट से लोगों के लिए होटलों और रेस्टोरेंट में भोजन करना सस्ता हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.