इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों की बढ़ेगी परेशानियां; हो जाएं सावधान

ज्योतिष | 7 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है. अबकी बार पितृ पक्ष की शुरुआत में ही दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है. भारत में ग्रहण को विशेष महत्व प्राप्त है. साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 7 तारीख को लगने जा रहा है. अब अधिकतर लोगों के मन में यह संचय बना हुआ है कि क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

Chandra Grahan

7 सितंबर को ग्रहण कुंभ राशि में लगने जा रहा है. ग्रहण को हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता. इस दौरान मांगलिक कार्य पर भी रोक लग जाती है. ग्रहण के प्रभाव की वजह से नकारात्मक परिणामों में भी वृद्धि होती है. ग्रहण के दौरान कुछ राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है.

इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

कर्क राशि: चंद्र ग्रहण के प्रभाव की वजह से इस राशि के जातकों को अचानक से धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. कुंडली का अष्टम भाव दुर्घटना, रहस्य और धन हानि से जुड़ा हुआ है. ऐसे में आपको हो सके, तो बेफिजूल खर्ची पर रोक लगानी है.

यह भी पढ़े -  22 अप्रैल से बदलेगी किस्मत, बुध के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों को बड़ा लाभ; बन रहा नीच भंग राजयोग

सिंह राशि: चंद्र ग्रहण आपकी राशि के सातवें भाव में लगेगा, ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती है. अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. किसी भी मामले में आपको फैसला काफी सोच समझ कर लेना है.

तुला राशि: इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. संतान संबंधित परेशानियों का भी आपको सामना करना पड़ सकता है. किसी महत्वपूर्ण मामलों में आपको सोच- समझकर फैसला लेने हैं, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.