नई दिल्ली | त्यौहारी सीजन पर रेलयात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) एक शानदार ‘राउंड ट्रिप योजना’ लेकर आया है जिसमें एक ही बार में आने व जाने की टिकट बुक करने पर किराए में सीधी 20% की छूट का लाभ मिलेगा. इस ऑफर का लाभ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जो एक ही बार में दोनों तरफ का टिकट बुक कराएंगे. इस योजना का लाभ भारतीय रेलवे की नई ऐप RailOne या फिर ऑफलाइन काउंटर से उठा सकते हैं.
इन ट्रेनों पर मिलेगा ऑफर
इस योजना का लाभ उन सभी ट्रेनों पर मिलेगा, जिनकी बुकिंग एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के तहत होती है. इस खास योजना के लिए कुछ तारीखें निर्धारित की गई है.
जाने की यात्रा: आपके जाने की यात्रा 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2025 के बीच होनी चाहिए.
आने की यात्रा: 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक. इस छूट का लाभ तभी मिलेगा, जब आने और जाने, दोनों यात्राओं के लिए यात्रियों की संख्या, यात्रा की क्लास और स्टेशन सेम हो.
RailOne से ऐसे करें बुकिंग
- अपने मोबाइल फोन या टैबलेट या कम्प्यूटर पर इस ऐप को डाउनलोड करें और login करें. ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने के बाद बाद mPIN या बायोमेट्रिक से लॉगिन करें.
- ऐप में ‘Avail Festive Package’ सेक्शन में जाकर बुकिंग शुरू करें.
- अपना स्टेशन चुनें और तारीख (13- 26 अक्टूबर के बीच) डालकर टिकट बुक करें. पेमेंट के बाद आपको PNR नंबर मिलेगा.
- जाने का टिकट कन्फर्म होने के बाद, ‘Book Return Ticket (20% Discount)’ का विकल्प चुनें. ऐप अपने आप स्टेशन, यात्रियों की जानकारी और क्लास भर देगा. अब वापसी की तारीख (17 नवंबर-1 दिसंबर के बीच) चुनें.
- पेमेंट करते ही आपको 20% की छूट मिल जाएगी.
