दिल्ली में स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, इन 25 रूटों पर रोजाना दो फेरे लगाएगी यू- स्पेशल बसें

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) की यूनिवर्सिटी स्पेशल बसें प्रतिदिन दो फेरे लगाएंगी. पहले चरण में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए सड़कों पर उतारी गईं 25 बसें अलग- अलग रूटों के अनुसार सुबह 7 से 8 बजे के बीच दौड़नी शुरू हो जाएंगी.

Electric Bus

सुबह के समय ये बसें अलग- अलग क्षेत्रों से कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की ओर तो शाम साढ़े 3 बजे से यूनिवर्सिटी से दिल्ली के रिहायशी क्षेत्रों की ओर चक्कर लगाएंगी. डीटीसी ने इन सभी बसों का शेड्यूल जारी कर दिया है, ताकि स्टूडेंट्स जान सकें कि उनके रूट पर बसें किस समय मिलेंगी. डीटीसी के मुताबिक इन बसों को एक से लेकर 25 तक रूट नंबर दिए गए हैं. प्रत्येक रूट की बसों का रूट इस तरह से बनाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों को दिल्ली के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से जोड़ा जा सकें.

पहले ही दिन से स्टूडेंट्स को आ रही पसंद

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 5 दिन पहले यू- स्पेशल बस सेवा का शुभारंभ कर इन बसों को हरी झंडी दिखाई थी. ये बसें छात्र- छात्राओं को काफी पसंद आ रही हैं. डीटीसी के अधिकारी ने बताया कि पहले ही दिन से इन बसों में स्टूडेंट्स की काफी संख्या रही है. यानि लंबे समय बाद दोबारा शुरू हुई यू-स्पेशल बस सेवा उन्हें पसंद आ रही है.

देखें रूट और टाइम टेबल

रूट सुबह की डिपार्चर वापसी की डिपार्चर
नरेला से पटेल चेस्ट 7:20 बजे 3:00 बजे
नजफगढ़ से अरविंद कॉलेज 7:30 बजे 3:10 बजे
पूसा इंस्टिट्यूट- रामजस कॉलेज 7:40 बजे 3:20 बजे
रिठाला मेट्रो स्टेशन- आरीबी कॉलेज 7:35 बजे 3:25 बजे
महिपालपुर- किरोरीमल कॉलेज 7:40 बजे 3:40 बजे
मोतीबाग- श्रीराम कॉलेज 7:50 बजे 3:50 बजे
राजौरी गार्डन एक्सटेंशन- खालसा कॉलेज 7:50 बजे 3:50 बजे
पटेल नगर- बीएचयू कॉलेज 7:40 बजे 3:40 बजे
शाहदरा टर्मिनल- दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज 7:40 बजे 3:40 बजे
विवि आर्ट फैकल्टी- पीजी डिप्टी कॉलेज 8:10 बजे 4:15 बजे
कटवाड़िया- हिंदू कॉलेज 7:40 बजे 4:05 बजे
करावल नगर- श्रीराम कॉलेज 7:10 बजे 4:05 बजे
रोहिणी सेक्टर 16- भारतीय महिला कॉलेज 8:10 बजे 3:10 बजे
हौज खास मेट्रो स्टेशन- साउथ कैंपस 7:30 बजे 3:10 बजे
बदरपुर बॉर्डर- स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज 7:10 बजे 3:10 बजे
सराय रोहिल्ला- श्रीवैंकटेश्वर कॉलेज 8:00 बजे 3:30 बजे
साउथ एक्स- डीयू आर्ट फैकल्टी 8:00 बजे 3:30 बजे
संगम विहार- शहीद भगत सिंह कॉलेज 8:00 बजे 3:30 बजे
सदर बाजार- पीजीएवी कॉलेज 7:20 बजे 3:00 बजे
मंगलपुरी- लक्ष्मीबाई कॉलेज 7:40 बजे 3:30 बजे
इंद्रपुरी- श्रीराम कॉलेज 7:30 बजे 3:10 बजे
समसपुर जाड़ौदा- वायुपुरम 7:50 बजे 3:00 बजे
संगम विहार- मीरां जी कॉलेज 7:40 बजे 3:20 बजे
नजफगढ़- मैत्रेयी कॉलेज 7:00 बजे 3:10 बजे
शाहदरा- श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज 7:40 बजे 3:20 बजे
मुरर विहार फेस- 2 दयाल सिंह कॉलेज 8:00 बजे 3:30 बजे
बसंत कुंज- नॉर्थ कैंपस 7:40 बजे 3:30 बजे
यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

 

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.