ज्योतिष | हिंदू धर्म में पितृ पक्ष (Pitru Paksha) का विशेष महत्व है. 7 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत होने जा रही है. यह महीना भाद्र पक्ष शुक्ल पूर्णिमा से शुरू हो जाता है और 21 सितंबर तक यह महीना जारी रहेगा. अगर आप भी चाहते हैं कि आप अपने जीवन में खुश रहे तो इसके लिए आपके पितरों का प्रसन्न होना जरूरी है. पितरों को प्रसन्न करने के लिए लोग शांति पूजा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्राद्ध कर्म व दान पुण्य भी करते हैं.
कहा जाता है कि पितृ पक्ष में किए गए दान से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और जीवन में आपको सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. पितृ दोष से मुक्ति पाने और परिवार में शांति बनाए रखने के लिए आपको कुछ चीजों का अवश्य ही दान करना चाहिए. ऐसा करने से पितृ आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
अवश्य करें ये जरूरी उपाय
- अगर घर में लंबे समय से कलह, तनाव और आर्थिक तंगी बनी हुई है, तो आपको पितृपक्ष के दौरान गुड़ और नमक का दान करना चाहिए इसे काफी अच्छा माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, पितरों के नाम से इन चीजों का दान करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होता है.
- धार्मिक मान्यता है कि पितृपक्ष में पितरों के नाम से छतरी का दान करना काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती है और परिवार में भी सुख शांति का माहौल बना रहता है.
- पितृ पक्ष के दौरान आपको वस्त्रो का भी दान करना चाहिए इसे काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से पितृ आपसे प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में खुशहाली भी बनी रहती है.
- अगर आपको भी जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आपके पितृ आपसे प्रसन्न नहीं है, तो आप उन्हें प्रसन्न करने के लिए काले तिल का दान कर सकते हैं. ऐसा करने से पितृ हमारी रक्षा करते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
