ज्योतिष | 7 सितंबर से पितृ पक्ष (Pitra Paksha) की शुरुआत हो रही है और 7 सितंबर की रात को ही दुर्लभ चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भी लगने जा रहा है. यह ग्रहण 82 मिनट का होगा यानी कि तकरीबन 3 घंटे यह ग्रहण लगने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और किस समय चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है. ऐसे में उन्हें कुछ विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है.
3 घंटे का लगेगा चंद्र ग्रहण
जब भी ग्रहण लगता है, तो उसे कुछ घंटे पहले ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. ग्रहण के दौरान किसी प्रकार का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता. ग्रहण का स्पर्श रात 9:57 मिनट से शुरू होगा और इसका मोक्ष 1:16 मिनट पर होगा यानी कि यह ग्रहण पूरे 3 घंटे का होने वाला है. इस ग्रहण का सूतक कल दोपहर 12:57 से ही लग जाएगा. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकता.
चंद्र ग्रहण के दौरान मेडिटेशन और भजन करना चाहिए और जितना हो सके भगवान के नाम का जाप करना चाहिए. इसे काफी अच्छा माना जाता है, चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करना बेहद जरूरी होता है. इस दौरान आपको पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए परंतु अगर ऐसा पॉसिबल नहीं है, तो आप नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल छिड़कर स्नान कर सकते हैं. आपको मानसिक तोर पर तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
ग्रहण का काफी नेगेटिव इफ़ेक्ट होता है, ऐसे में आपको बजरंग बाण और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. खाने पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालकर ही आपको उनका सेवन करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को इस दौरान अपने गोद में नारियल लेकर बैठना चाहिए. उसके बाद, इसे पैसे पानी में प्रवाहित कर देना चाहिए. इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान चाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और अपने पेट पर गैरु लगाकर बैठना चाहिए.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
