348 करोड़ रुपए से होगा अटेली अनाज मंडी का जीर्णोद्धार, किसानों- व्यापारियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले (Mahendragarh District) में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां करीब 348 लाख रूपए की धनराशि से नारनौल क्षेत्र की अटेली अनाज मंडी का जीर्णोद्धार किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर किसानों और व्यापारियों सहित आमजन को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

Anaj Mandi

मंडी में होंगे विकास कार्य

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि इस योजना के तहत अटेली अनाज मंडी की सड़कों एवं सर्विस रोड की स्पेशल मरम्मत कराई जाएगी. इससे फसल लेकर आने वाले किसानों और फसल को लोड कर मिलों में ले जाने वाले वाहन चालकों का सफर आसान व सुरक्षित बनेगा. इसके साथ ही, चारदीवारी की मरम्मत कर मंडी परिसर को और ज्यादा सुरक्षित बनाया जाएगा. इससे आवारा पशुओं के प्रवेश पर भी रोक लगेगी.

मंडी परिसर से पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन की व्यवस्था की जाएगी. जलभराव के संकट को दूर करने के लिए यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है. पंप चैम्बर व कलेक्टिंग टैंक का निर्माण किया जाएगा, ताकि जल संचयन और सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित हो सके. मंडी के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए दो मुख्य द्वार का निर्माण किया जाएगा, जिन्हें आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा.

किसानों को होगा फायदा

मंत्री आरती राव ने कहा कि सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की समृद्धि एवं बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. अटेली अनाज मंडी में होने वाले इन विकास कार्यों से स्थानीय किसानों और व्यापारियों को प्रत्यक्ष रूप से सीधा लाभ पहुंचेगा. इससे मंडी में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. फसल लेकर मंडियों में आने वाले किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.