Airtel ने दिया वाई- फाई यूजर्स को बड़ा तोहफा, मात्र 99 रूपये में मिलेगा हाई स्पीड डाटा

गैजेट डेस्क, Airtel New Pack | भारतीय यूजर की जरूरत को देखते हुए अब एयरटेल की तरफ से एक खास प्रकार की सर्विस का ऐलान किया गया है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको महज 99 रुपए ही खर्च करने होंगे. एयरटेल यूजर इस खबर को सुनकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं, आज हम आपको एयरटेल की इसी नई खास सर्विस के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

AIRTEL

एयरटेल ने शुरू की नई सुविधा

एयरटेल की इस सर्विस का नाम कवरेज प्लस वाई- फाई एक्सटेंडर है, जिसकी कीमत सिर्फ 99 रूपये होने वाली है यानी आप मंथली इसकी सर्विसेज का लाभ ले सकते हैं. अगर आपका भी बड़ा घर है और वाई- फाई का नेटवर्क अच्छे से पूरे घर में नहीं पहुंच पाता, तो आप इस सर्विस का बेनिफिट उठा सकते हैं. स्टैंडर्ड डिवाइस की तुलना में एयरटेल का वाई- फाई एक्सटेंडर काफी अलग है. इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको मंथली 100 रूपये से भी कम खर्च आने वाला है.

एक साथ कनेक्ट होंगे 60 डिवाइस

अन्य कंपनियों की तरफ से भी इस प्रकार के डिवाइस उपलब्ध करवाए जाते हैं, परंतु उनकी अपनी अलग सीमाएं है. इस डिवाइस में आपको बेहतरीन रेंज मिलने वाली है. खास बात यह है कि इसका खर्चा भी काफी कम है.अगर आपका घर भी बड़ा है और आप वाई- फाई की सर्विसेज का अच्छी प्रकार से लाभ नहीं ले पा रहे, तो आप इस वाई- फाई एक्सटेंडर की हेल्प ले सकते हैं और बेहतरीन स्पीड का मजा ले सकते है.

इसको एक साथ 60 डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है, यानी कि आप अपने घर के किसी भी कोने में बैठकर वीडियो कॉलिंग या फिर ऑनलाइन सर्विसेज का लाभ काफी आसानी से ले सकते हैं. इस वाई- फाई एक्सटेंडर में आपको 4000 मीटर स्क्वायर फीट की रेंज मिलती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.