फरीदाबाद में वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी, 15 दिन तक बंद रहेगी यह सड़क

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां बल्लभगढ़ में मोहना रोड को एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के कारण 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. इस सड़क मार्ग को कल्पना चावला सिटी पार्क के कार्नर से लेकर आकाश सिनेमा तक पूरी तरह से बंद किया गया है. इससे जगदीश और मुकेश कालोनी में रहने वाले लोगों को आवाजाही के दौरान खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Smart Sadak Road

225 करोड़ रुपए की परियोजना

मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पिछले साल जुलाई में शुरू हुआ था. यह एलिवेटेड रोड दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा. इसके लिए 90 पिलर खड़े किए जाएंगे और इसपर 225 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. अब गुप्ता होटल चौक से लेकर कल्पना चावला सिटी पार्क तक पिलर बनाए जा रहे हैं.

मुकेश कॉलोनी के मार्ग को आकाश सिनेमा के पास बंद कर दिया है और कल्पना चावला सिटी पार्क के कार्नर पर भारी पत्थर लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया है. अब मोहना रोड को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है, ताकि पिलर डालने और सीवर लाइन बदलने के काम में आसानी हो सके.

जल्द पूरा होगा काम

एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. निर्माण कार्य को रफ्तार देने के लिए मोहना रोड पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है. जगदीप और मुकेश कालोनी के लोगों को आवाजाही के लिए अन्य आवासीय कालोनी के रास्तों का इस्तेमाल करना होगा.

मुकेश कालोनी के लोगों को भी मंडी में घूम कर आवागमन करना होगा. वैसे भी सितंबर के आखिर में मंडी में धान और बाजरे की फसल आनी शुरू हो जाएगी. मंडी में किसानों के आवागमन के लिए मुकेश कालोनी के रास्ते को खोलना ही पड़ेगा. इसलिए अब पिलर के काम को जल्दी से पूरा करने के लिए मोहना मार्ग को बंद किया है- प्रकाशलाल, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.