CSIR- UGC परीक्षा में झज्जर की बेटी करीना ने रचा इतिहास, देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान

झज्जर | हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां झज्जर जिले के गांव माजरा की बेटी करीना कादियान ने CSIR- UGC नेट परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली करीना की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी छाई हुई है. उनकी यह उपलब्धि हरियाणा ही नहीं, बल्कि समूचे भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है.

Karina Kadyan

अपने पैतृक गांव के ही सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अच्छे अंकों से कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण करने वाली करीना ने महारानी किशोरी बाई जाट कॉलेज, रोहतक से BSC और चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी, सिरसा से माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी में की डिग्री हासिल की है. करीना ने बताया कि प्रोफेसर दूहन ने उन्हें JRF परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद उन्होंने इसे अपना लक्ष्य बना लिया था.

करीना ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव

JRF और नेट की तैयारी के लिए उन्होंने निरंतर 16 घंटे तक पढ़ाई की. नियमित रूप से मॉक टेस्ट और रविवार को टेस्ट सीरीज के लिए उन्होंने अपनी तैयारियों को परखा. दिन- रात की मेहनत और लगन की बदौलत उन्होंने इस परीक्षा में परीक्षा में 100 परसेंटाइल और 178.5 अंकों के साथ देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है. करीना हरियाणा की पहली बेटी हैं, जिन्होंने इस गौरव को हासिल किया है.

परिवार ने बताएं गौरवमई पल

पिता सोमबीर ने करीना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि उन्होंने देश भर में प्रथम स्थान हासिल कर हमारी शान में चार चांद लगा दिए हैं. करीना ने न केवल परिवार, बल्कि जिले और हरियाणा के नाम का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि बेटियां बोझ नहीं बल्कि घर की शान होती है. बेटियों को भी यदि बेटों के बराबर पढ़ने- लिखने और खेल में सहयोग दिया जाए, तो वो अपनी मेहनत की बदौलत नया इतिहास रचने का काम करेगी. आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.