IIT प्रवेश परीक्षा के लिए फरीदाबाद में मिलेगी फ्री कोचिंग, फटाफट कराए रजिस्ट्रेशन

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद से IIT प्रवेश परीक्षा से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि मानव सेवा समिति फरीदाबाद आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को JEE Mains और JEE Advanced परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा प्रदान करेगी.

coaching center

गौरतलब है कि IIT में चयन के लिए पहली परीक्षा JEE Mains जनवरी 2026 में और दूसरी परीक्षा JEE Advanced अप्रैल 2026 में आयोजित होगी.

मानव सेवा समिति की सराहनीय पहल

मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा और मिशन संयोजक सुभाष शर्मा ने बताया कि मानव सेवा समिति, मानव सुपर-21 मिशन के तहत इन दोनों परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराएगी. उन्होंने बताया कि समिति जरूरतमंद परिवारों के कक्षा 12वीं के उन मेधावी छात्रों को कोचिंग उपलब्ध कराएगी जो इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं.

यहां पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि IIT प्रवेश परीक्षा के लिए जो स्टूडेंट्स निशुल्क कोचिंग का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें मानव भवन, सेक्टर- 10 में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. उन्होंने बताया कि पैसों के अभाव में जो छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, उनके लिए यह प्रयास बहुत कारगर साबित होगा. मानव सेवा समिति की इस छोटी सी कोशिश से गरीब परिवारों के छात्र भी IIT जैसे क्षेत्र में अपना करियर बना सकेंगे.

यह भी पढ़े -  फैक्ट्रियों के गढ़ से हरियाणा के इस जिले की बनी नई पहचान, क्या आप जानते हैं नाम?
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.