दक्षिण हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, वंदे भारत सहित इन सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव का मिलेगा तोहफा

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां 3 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों महेन्द्रगढ़, सतनाली व अटेली पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के ठहराव का बहुत जल्द तोहफा मिलेगा. भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी रेलवे संबंधी विभिन्न मांगों को उनके सामने रखा है.

Vande Bharat Train

वंदे भारत ट्रेन का होगा ठहराव

महेंद्रगढ़- भिवानी संसदीय क्षेत्र के निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि इन लंबे रूट की ट्रेनों के इन स्टेशनों पर ठहराव से रेलयात्रियों को ना सिर्फ सुविधा होगी, बल्कि धन एवं समय की भी बचत होगी. उन्होंने बताया कि रेलमंत्री की ओर से महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव की स्वीकृति प्रदान कर चुकी हैं.

ट्रेन नंबर 22451/ 52 (बांद्रा- चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस), ट्रेन नंबर 15091/ 92 (टनकपुर- दौराई एक्सप्रेस) तथा ट्रेन नंबर 22949/ 50 (बांद्रा- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस) में से किसी एक का ठहराव अटेली रेलवे स्टेशन पर करने की स्वीकृति प्रदान की गई है.

19701/ 02 (सैनिक एक्सप्रेस), ट्रेन नंबर 22471/ 72 (बीकानेर- दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस) तथा ट्रेन नंबर 14713/ 14 (सीकर- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस) में से किसी एक का ठहराव सतनाली रेलवे स्टेशन पर करने की स्वीकृति दी गई है.

इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 22471/ 72, बीकानेर- दिल्ली सराय- बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 16 सितंबर को तथा दिल्ली सराय से 18 सितंबर को 1 सेकेंड एसी व 3 थर्ड श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय में डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.