सूर्य और गुरु बनाएंगे त्रिएकादश योग, 12 सितंबर से इन तीन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 12 सितंबर को त्रिएकादश योग बनने जा रहा है, इसे लाभ दृष्टि योग भी कहा जाता है. जब सूर्य और गुरु ग्रह एक दूसरे से 60 डिग्री के एंगल पर स्थित होते हैं तब इस योग का निर्माण होता है. इस योग के बनने से तीन राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में अपडेट देने वाले है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

12 सितंबर से चमकेगा भाग्य

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए लाभ दृष्टि योग काफी अच्छा रहेगा, आपको आकस्मिक धन लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. नौकरी पेशा जातकों को जल्द ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. आपको कार्यशाली सुधारने का मौका मिलेगा, विवाहित जातको के संबंध काफी अच्छे रहेंगे. जल्द ही, आपको समाज में कोई बड़ा पद मिल सकता है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों की इनकम में जबरदस्त इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है, आप धन के नए रास्ते बनाने में भी कामयाब रहेंगे. कारोबारी वर्ग खुद को आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करने वाले हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है. इस समय आप अपने फैसलों को लेकर भी काफी खुश दिखाई देने वाले हैं. अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि: त्रिएकादश योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. काम कारोबार में आपको अच्छी तरक्की मिलेगी. जल्द ही, आपको कोई नई नौकरी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में धीरे- धीरे सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है, व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. कारोबार का अच्छा समय शुरू हो सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.