श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर बड़ी खबर आई सामने, श्रद्धालुओं को लगा झटका

नई दिल्ली | श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 14 सितंबर से प्रस्तावित मां वैष्णो देवी की यात्रा को एक बार फिर अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है. इसकी मुख्य वजह एकाएक बिगड़ा मौसम तथा भवन के साथ ही सभी रास्तों पर लगातार हो रही बारिश है.

SkyWalk Vaishno Devi

श्रद्धालुओं के लिए बढ़ा इंतजार

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कल रात 8 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यात्रा स्थगित करने की जानकारी साझा की है. जिसके बाद माता वैष्णोदेवी की यात्रा करने की तैयारियां कर रहे श्रद्धालुओं का अब फिर से मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर इंतजार बढ़ गया है.

श्राइन बोर्ड के मुताबिक, आगामी सोमवार या फिर कुछ दिनों में मौसम में सुधार होता है तो बहुत जल्द मां वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर सुचारू कर दी जाएगी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता रहती है. खराब मौसम में यात्रा शुरू करने पर हादसों की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़े -  रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, चाइल्ड केयर और मेडिकल लीव के बदले नियम

श्राइन बोर्ड की थी पूरी तैयारियां

श्राइन बोर्ड का कहना है कि मां वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर सुचारू करने को लेकर सभी तरह की तैयारीयां श्राइन बोर्ड द्वारा कर ली गई है. मौसम एक बार फिर से रूकावट खड़ी कर रहा है. देर शाम को शुरू हुई बारिश मां वैष्णो देवी भवन परिसर के साथ ही सभी रास्तों तथा कटरा में भी जारी रही, जिसके बाद यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.