3 अक्टूबर को बुध ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, अगले 23 दिन मौज करेंगे इन 3 राशियों के जातक

ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. वह हर महीने राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. बुध ग्रह वाणी, तर्क, संवाद, गणित, शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं. बुध ग्रह जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. नवरात्रि के बाद 3 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस दौरान 3 राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले है.

Budh Dosh

शुरू होगा गोल्डन टाइम

कन्या राशि: बुध ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. बुध ग्रह आपकी राशि के धन और वाणी स्थान पर संचरण करेंगे. इस अवधि में आपको आकस्मिक धन लाभ मिलेगा, बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी है. ऐसे में आप जीवन में जो भी लक्ष्य सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी. मेहनत के दम पर आप बेहतरीन मुकाम हासिल करेंगे. इनकम में भी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों को बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलेगा. आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होग, जल्द ही आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं. कामकाज के सिलसिले में भी आप यात्राओं पर जा सकते हैं. साथ ही, इस समय आपके माता और ससुराल जनों के साथ भी आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

कुंभ राशि: बुध ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. बुध ग्रह आपकी राशि से 9वें स्थान पर विचरण करने जा रहे हैं. इस समय आपके रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं. जल्द ही, आप छोटी या बड़ी यात्राओं पर भी जा सकती है. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.