शादी के 24 घंटे के बाद दुल्हन फरार, वापिस लेने गए दूल्हे को पीटा, वजह हैरान कर देगी

पानीपत । शादी के 24 घंटे के बाद ही दुल्हन भागकर अपने मायके आ गई. यह मामला काफी हैरान करने वाला है. पानीपत के विजयनगर की युवती ने जींद के किला बकरगढ़ में ससुराल में पति व स्वजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया. उसके बाद वहां से दुल्हन मायके चली गई. पति दोस्त संग पत्नी को लेने आया तो ससुरालियों ने पिटाई कर दी. पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.

DULHAN

शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार

किला बकरगढ़ गांव के किसान संजय ने बताया कि बिचौलिए ने विजयनगर की करिश्मा उर्फ अंजली के साथ शादी तय कराई गई थी. उन्होंने ₹85हजार कैश और ₹35 हजार की अंजलि के स्वजनों को शॉपिंग करवाई थी, शनिवार को मैरिज हॉल में शादी की गई थी. उसके बाद वह अंजलि को घर ले गए, सोमवार को उन्हें कोर्ट मैरिज करनी थी. रविवार रात को अंजलि  ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया. जिसकी वजह से सभी परिजन बेहोश हो गए. सुबह पड़ोसियों ने उन्हें जगाया तो उन्होंने देखा कि अंजलि वहां नहीं है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

अंजलि भागकर अपने मायके आ गई. सोमवार को वह गांव के दोस्त परमिंदर कुमार के साथ ससुराल पहुंचा. ससुराल वालों ने हरी नगर के अरुण व अन्य चार, पांच युवक बुलवाकर उसकी व उसके दोस्त की पिटाई करवा दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. संजय ने आरोप लगाया कि अंजलि के साथ कई महिला व पुरुष और मिले हुए हैं, वे लोगों को शादी का झांसा देकर पैसे ऐठते हैं. उसके बाद अंजलि ससुराल से भागकर घर आती है और केस करवाने की धमकी देती है, उन्हें इस बात का अंदेशा था,  इसलिए वह अरेंज मैरिज के साथ -साथ कोर्ट मैरिज भी करना चाहते थे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.