ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. वह बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, तर्क, वितर्क आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं. जल्द ही, बुध ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं. वह अपनी स्वयं की राशि कन्या में विराजमान रहेंगे.
19 सितंबर को बुध और यम का यह राशि परिवर्तन सुबह 7:04 मिनट पर होगा. इस दौरान दोनों एक- दूसरे से 120 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे और नवपंचम राजयोग योग का निर्माण होगा. इस दौरान 3 राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
19 सितंबर से शुरू होगा अच्छा समय
मिथुन राशि: बुध और यम का नवपंचम योग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहेगा. आपको जल्द ही संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. इस राजयोग के बनने से कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
कन्या राशि: नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है. इस राशि के जातकों के लिए जल्द ही तरक्की के मार्ग खुलेंगे. इस दौरान आपकी यात्राओं पर भी जा सकते हैं, जिससे आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा. व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. आमदनी में भी वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है, पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.
तुला राशि: इस राशि में बुध और प्लूटो चौथे भाव में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे, आपको माता- पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा. आप अपने लक्षयों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, परिवार के साथ आप अच्छा तालमेल बिठाने में कामयाब रहेंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
