पहले पड़ोसन को माना बहन, फिर अश्लील वीडियो बना की रेप की कोशिश

पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिले से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले की एक कालोनी की नाबालिग लड़की अपनी बीमार पड़ोसन के घर पर रोटी बनाने के लिए जाती थी. पड़ोसन का बेटा भी बहन मानकर भाई बहन के रिश्ते को निभाता आ रहा था लेकिन उसने रिश्ते में हैवानियत दिखाते हुए बहन को ही अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा. इस शर्मनाक अपराध में उसका साला भी उसका साथी बना. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में मोनू की बीमार मां के लिए खाना बनाने उसके घर जाती थी. इस दौरान एक दिन मोनू व उसके साले ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया.

panipat rape news

यही नहीं दोनों में इस दौरान उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाई. इस दोनों से परेशान होकर जब उसने मोनू के पिताजी को सारी बातों से अवगत कराया तो उन्होंने उल्टा उसे ही धमकाया और मोनू से शादी करने को कहा. इस दौरान वह पूरी तरह से घबरा गई थी और आत्महत्या तक का कदम उठाने को मजबूर हो गई थी. लेकिन ऐसा नहीं कर पाई और उनकी अश्लील हरकतें करने का सिलसिला जारी रहा.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

इसके बाद पड़ोसी मोनू ने अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने व उसके पिता व भाई को गोली मारने की धमकी दी. तब उसने हिम्मत करके सारी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई. तब 5 मई को स्थानीय पार्षद की उपस्थिति में हुई पंचायत में दोनों ने अपने गुनाह कबूल किए और अश्लील फोटो व वीडियो वाले मोबाइल को पार्षद ने अपने कब्जे में ले लिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.