नवरात्रि पूजन में इन चार बातों का रखे विशेष ध्यान, आसानी से प्रसन्न हो जाएगी मां दुर्गा

ज्योतिष | नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की उपासना के लिए सबसे खास माना जाता है. मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिनों में मां भगवती की विधिवत तरीके से पूजा अर्चना करने से जातको की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, वैसे तो आमतौर पर 9 नवरात्रि रखे जाते हैं. अबकी बार 10 नवरात्रि है. ऐसे में इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. आज की इस खबर में हम आपको नवरात्रि पूजन से जुड़ी हुई कुछ खास बातों के बारे में जानकारी देंगे.

Navratri Durga Mandir Temple

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • मां दुर्गा को नवरात्रि के 9 दिनों तक आपको सात्विक चीजों का भोग लगाना चाहिए अर्थात पूजन में किसी तरह के तामसिक भोजन पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से मन आसानी से प्रसन्न हो जाती है.
  • मां दुर्गा की पूजा करते समय नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बना लेनी चाहिए. इसके साथ ही, इन दिनों किसी को भी अपशब्द नहीं बोलना चाहिए क्रोध भी नहीं करना चाहिए. आपको अपना पूरा ध्यान पूजा में लगाना चाहिए और अपने विचारों को भी काफी पवित्र करना चाहिए.
  • मां दुर्गा की पूजा में लाल रंग का विशेष महत्व होता है, इसी वजह से माता को लाल रंग की चुन्नी भी अर्पित की जाती है. मां दुर्गा की पूजा में लाल रंग के प्रयोग करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है, शत्रु भी आप पर हावी नहीं होते है.
  • मां दुर्गा की पूजा के लिए दीपक का होना जरूरी है. अर्थात, बिना दीपक के मां दुर्गा की पूजा नहीं हो सकती. आपको अपने घर में दीपक में ज्योत जलाकर ही मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए. अगर हो सके तो आपको अपने घर में अखंड ज्योत भी लगानी चाहिए. आपको इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि अखंड ज्योत को कभी भी घर में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. इस दौरान कोई ना कोई व्यक्ति घर में अवश्य होना चाहिए.
यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.