फरीदाबाद के इन इलाकों से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, फोरलेन बनेगी 10 किमी लंबी यह सड़क

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर- 64 में सड़क की जर्जर हालत से जूझ रहे लोगों को बहुत जल्द राहत मिलने वाली है. बता दें कि लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से सेक्टर- 64 से डीग गांव तक 10 किलोमीटर लंबे इस हिस्से को फोरलेन बनाया जाएगा. इससे वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और लोगों का सफर आसान व सुरक्षित बनेगा.

Fourlane Highway

भविष्य के हिसाब से प्लानिंग

सेक्टर- 64 से सुनपेड- साहूपुरा होते हुए डीग गांव तक 10 किलोमीटर लंबा यह सड़क मार्ग वर्तमान में टू- लेन हैं. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) इस क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत नए सेक्टर विकसित करेगा. ऐसे में आबादी बढ़ने के साथ ट्रैफिक दबाव बढ़ेगा. इसलिए भविष्य को देखते हुए इस सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने का फैसला लिया गया है.

पिछले दिनों बल्लभगढ़ से बीजेपी विधायक मूलचंद शर्मा ने इस सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने का आदेश दिया था, जिसके बाद PWD ने इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है. इस सड़क मार्ग के फोरलेन बनने से आसपास के गांवों की आबादी को राहत पहुंचेगी. वहीं, किसानों और व्यापारियों के लिए माल ढुलाई करना आसान व सुरक्षित हो सकेगा.

आसान हो जाएगा फरीदाबाद का  सफर

बीजेपी विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि सेक्टर- 64 से डीग गांव तक सड़क मार्ग को न केवल नए सिरे से बनाया जाएगा, बल्कि इसे फोरलेन बनाने का भी काम होगा. सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़ने से वाहन चालकों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा, तो ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.