खुशखबरी: 27 सितंबर से शुरू होगी उदयपुर सिटी- चंडीगढ़ रेलसेवा, फटाफट चेक करें टाइमिंग व स्टॉपेज

चंडीगढ़ | पंजाब और राजस्थान समेत हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 27 सितंबर से उदयपुर सिटी- चंडीगढ़ द्वि- साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 25 सितंबर को बांसवाड़ा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए पहली सीधी रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा.

Indian Railways Train 2

दो पर्यटन स्थलों का सीधा जुड़ाव

इस ट्रेन के संचालन से दो प्रमुख पर्यटन स्थल उदयपुर व चंडीगढ़ आपस में ट्रेन से सीधे रूप से जुड़ जाएंगे. वहीं, यह ट्रेन हरियाणा में भी कई रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिसका सीधा फायदा चंडीगढ़ और उदयपुर समेत राजस्थान के कई अन्य शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों को मिलेगा.

यह रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 20989, उदयपुर सिटी- चंडीगढ़ द्वि- साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा 27 सितम्बर से उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 20990, चंडीगढ़- उदयपुर सिटी द्वि- साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा 28 सितम्बर से चंडीगढ़ से प्रत्येक गुरुवार व रविवार को 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में राणा प्रताप नगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पावर कार और 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.