ज्योतिष | शुक्र ग्रह को लग्जरी- वैभव- धन- ऐश्वर्य और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र ग्रह तुला और वृषभ राशि के स्वामी है, 2 नवंबर को शुक्र ग्रह अपनी स्वयं की राशि तुला में प्रवेश करने वाले हैं जिस वजह से केंद्र त्रिकोण राजयोग और मालव्य राजयोग का निर्माण होगा. इन राजयोगो के बनने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकती हुई दिखाई दे रही है. इन्हें न केवल आकस्मिक धन लाभ मिलेगा, बल्कि भाग्य उदय के भी योग बन रहे हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
2 नवंबर से इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए दोनों ही राजयोग काफी अच्छे साबित होंगे. अब आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है. आप धन की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे, बिजनेस में आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाले हैं. कार्य स्थल पर सभी आपके कार्य की सराहना करेंगे. जल्द ही आप किसी नए कार्य में शामिल हो सकते हैं.
तुला राशि: केंद्र त्रिकोण राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से पहले स्थान पर संचरण करेंगे. ऐसे में आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा, अचानक से रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, अविवाहित लोगों को भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.
कुंभ राशि: केंद्र त्रिकोण अनुकूल योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. नौकरी और कारोबार में भी मनचाही सफलता मिलेगी, देश-विदेश की यात्रा के लिए समय काफी अच्छा है. अगर आप प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
