ज्योतिष | शनि ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सबसे शक्तिशाली ग्रह माना जाता है. यह सबसे धीमी गति से राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है, जून 2027 तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ उनकी युति होने वाली है.
11 अक्टूबर को शनि और शुक्र एक- दूसरे से 180 डिग्री कौण पर स्थित होंगे जिस वजह से प्रतियुति योग का निर्माण होता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
11 अक्टूबर से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि और शुक्र का संयोग काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव में कमी आएगी, पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा. अब अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी, भविष्य के लिए अगर आप धन संचय करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसमें भी आपको लाभ मिलेगा. विदेश से जुड़े हुए मामलों में आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब आपको करियर में भी तरक्की मिलेगी. अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आप अपनी मेहनत के दम पर कई कार्यों में सफलता हासिल करने वाले हैं.
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और शनि की युति काफी अच्छी साबित होगी, आपको करियर के क्षेत्र में लाभ मिलेगा. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से अब आपको एक-एक करके छुटकारा मिल जाएगा. आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आप को पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस करने वाले हैं, आपका मन भी काफी अच्छा रहेगा. आप सभी प्रकार के नकारात्मक विचारों से दूर रहने वाले हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
