दिल्ली की DTC बसों में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, किराए पर मिलेगी 10 फीसदी की छूट

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बीजेपी सरकार ने त्यौहारी सीजन पर जनता को बड़ी सौगात दी है. सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली (AFCS) का उद्घाटन किया और साथ ही चलो ऐप को लांच किया. उद्घाटन के अवसर पर दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ केनरा बैंक के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

Rekha Gupta

बस किराए पर मिलेगी 10 फीसदी की छूट

इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि हमारी सरकार ने ‘चलो ऐप’ को ओएनडीसी के साथ एकीकृत किया है, जिससे यात्री डिजिटल रूप से टिकट बुक कर सकते हैं और यात्री किराए पर 10 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि पूरे नेटवर्क में AFCS लागू करने के लिए DTC और केनरा बैंक के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं.

इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने अंतर्राज्यीय बस परिचालकों को ई- टिकट बनाने के लिए पीओएस मशीनों का भी वितरण किया. उन्होंने कहा कि नई स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली से, प्रत्येक बस यात्री द्वारा कमाया गया प्रत्येक रुपया सीधे DTC के खाते में जायेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

दिल्ली- बड़ौत के बीच बसों की टाइमिंग

दिल्ली से UP के बड़ौत के लिए बसें रोजाना सुबह 04.50, 05.20, 05.50 और शाम को 5 बजे, साढ़े 5 बजे तथा 6 बजे रवाना होगी. इसी तरह वापसी में बड़ौत से दिल्ली के लिए सुबह 7 बजे, साढ़े 7 बजे, 8 बजे और शाम को साढ़े 7 बजे, 8 बजे तथा साढ़े 8 बजे रवाना होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.