त्यौहारी सीजन पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बोनस राशि का किया ऐलान

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई है. इस मीटिंग में शिपब्लिडिंग के लिए नया रिफॉर्म लाया गया है, जो करीब 70 हजार करोड़ रुपए का हैं. इसके अलावा त्यौहारी सीजन पर रेलवे के लाखों कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया गया है. कैबिनेट मीटिंग के बाद केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों की जानकारी मीडिया से साझा की है.

rail mantri

लाखों रेलवे कर्मचारियों को दिवाली तोहफा

त्यौहारी सीजन पर रेलवे के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में इन कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी बेस्ड बोनस (PLB) को मंजूरी प्रदान की गई है. उन्होंने बताया कि रेलवे के 10.90 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा. कैबिनेट की बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस के रूप में 1865.68 करोड़ रुपए के भुगतान को मंजूरी प्रदान की गई है.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

रेलवे का शानदार प्रदर्शन

प्रत्येक योग्य रेलवे कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपए की बोनस राशि मिलेगी. रेलवे का वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. योग्य रेलवे कर्मचारियों को हर साल दुर्गा पूजा/ दशहरा की छुट्टियों से पहले यह बोनस दिया जाता है. इस साल भी लगभग 10.90 लाख अराजपत्रित (नॉन-गजेटेड) रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी दिया जाएगा.

इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

  • ट्रैक मेंटेनर
  • लोको पायलट
  • ट्रेन मैनेजर (गार्ड)
  • स्टेशन मास्टर
  • सुपरवाइजर
  • तकनीशियन
  • तकनीशियन हेल्पर
  • पॉइंट्समैन
  • मिनिस्ट्रियल स्टाफ
  • अन्य ग्रुप ‘C’ स्टाफ
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.