श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, चंडीगढ़ से बनभौरी धाम के लिए चलेगी स्पेशल बस; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

चंडीगढ़ | नवरात्र के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (CTU) ने स्पेशल बस सेवा के संचालन को हरी झंडी दिखाई हैं. नवरात्र मेले के पावन अवसर पर 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक इस बस का संचालन किया जाएगा.

CTU Shuttle Bus

श्रद्धालुओं को होगा फायदा

चंडीगढ़ के सेक्टर- 17 बस स्टैंड से बनभौरी माता मंदिर होते हुए हिसार के बरवाला तक इस बस को संचालित किया जाएगा. बता दें कि नवरात्र मेले को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बनभौरी माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में स्पेशल बस सेवा शुरू होने का उन्हें सीधा फायदा पहुंचेगा.

CTU के एक अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आरामदायक सफर प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के माता बनभौरी के दर्शनों के लिए पहुंच सकें. चंडीगढ़ और अंबाला से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बनभौरी माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं. उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीधी बस सेवा शुरू की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

यह रहेगा शेड्यूल

24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाली यह बस चंडीगढ़ सेक्टर-17 के बस स्टैंड से सुबह 06.55 बजे रवाना होगी. यह बस चंडीगढ़ से अंबाला सिटी, कैथल, बनभौरी माता मंदिर होते हुए बरवाला पहुंचेगी. यहां से वापसी में यह बस दोपहर 12.45 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी. इस बस में चंडीगढ़ से बनभौरी माता मंदिर तक प्रति व्यक्ति किराया 270 रुपए तय किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.