ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. गुरु ग्रह को राशि परिवर्तन करने में एक साल का समय लगता है. इसी वजह से दोबारा उसी राशि में प्रवेश करने में उन्हें 12 सालों का समय लग जाता है. अप्रैल महीने में गुरु ग्रह ने मिथुन राशि में गोचर किया था इस समय वह अतिचारी चाल चल रहे है और आने वाले 8 साल तक वह इसी चाल से चलने वाले हैं.

अक्टूबर महीने में गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं. गुरु का कर्क राशि में गोचर 18 अक्टूबर को होगा और वह 4 दिसंबर तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस वजह से 3 राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो सकता है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.
कर्क राशि
गुरु का गोचर इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत कर देगा, धन लाभ के भी आपको कई बेहतरीन असर प्राप्त होने वाले हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, नौकरी पेशा करने वाले जातकों की पर्सनैलिटी पहले से बेहतर हो सकती है. कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी फैसले आपके पक्ष में आएंगे.
मिथुन राशि
गुरु ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, अब आपको कई पुराने स्रोतों से पैसे मिलने वाले हैं. जल्द ही, करियर में भी आप नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाले हैं. आपकी व्यापारिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी, आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करने वाले है.
मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा. आपकी इनकम में वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको भी बढ़िया रिजल्ट मिल सकते हैं, आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.