फरीदाबाद की जनता के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 4 कालोनियों की 35 गलियां होगी चकाचक

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. यहां शहरी क्षेत्र की चार प्रमुख कालोनियों की लगभग 3 दर्जन गलियों को पक्का किया जाएगा. सभी गलियां सीमेंटेड बनेगी. इन कालोनियों में विजय नगर, हरि विहार, सुभाष कालोनी और आदर्श नगर शामिल हैं.

Faridabad City Home Ghar Colony

लोगों को मिलेगी राहत

इन चारों कालोनियों में गलियों की बात करें तो पिछले लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति से जूझ रही थी, जिसके चलते आवागमन के दौरान लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी. खासकर बारिश के मौसम में जलभराव के चलते लोगों का इन गलियों से निकलना दूभर हो चुका था. अब फरीदाबाद नगर निगम ने लाखों लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इन कालोनियों की गलियों को टाइलें लगाकर पक्की करने की योजना बना ली है.

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि उपरोक्त चारों कालोनियों की 35 सड़कें सीमेंटेड टाइलों की बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया हैं और अगले महीने काम शुरू कर दिया जाएगा. इन गलियों के निर्माण के बाद लोगों के लिए आवाजाही करना आसान व सुरक्षित हो जाएगा.

नए सिरे से बनेगी इस सेक्टर की सड़कें

फरीदाबाद शहर के सेक्टर- 56 और 56A की मुख्य सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इन सड़कों के निर्माण पर 2.97 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के साथ-साथ निर्माण कार्य में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इन सड़कों का निर्माण कार्य 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने पर लोगों को खस्ताहाल सड़कों से छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.