ज्योतिष | दशहरा या विजयदशमी इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. आज पूरे देश में दशहरे का पावन पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था और माता सीता को रावण के चुंगल से मुक्त कराया था. इसी वजह से हम दशहरा को अच्छाई के मार्ग पर चलने और बुराई पर विजय पाने की प्रेरणा के रूप में सेलिब्रेट करते हैं. इन दिनों घर में साफ सफाई, नए वस्त्र पहनना, शुभ खरीदारी करना, देवी देवताओं की पूजा करना भी काफी अच्छा माना जाता है.
ऐसा करने से हमारे जीवन में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. दशहरे के दिन आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके जीवन में सुख- समृद्धि बढ़ सकती है.
दशहरा पर अवश्य करें यह उपाय
- दशहरे के दिन आपको शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए और कुछ पतियों को लाकर तिजोरी में रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में धन, सुख- समृद्धि बढ़ती है और आप शत्रुओं पर भी विजय हासिल करते हैं.
- दशहरे के दिन भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना भी काफी अच्छा माना जाता है. उसके बाद, आपको नारियल अर्पित करना चाहिए.
- दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी को देखना काफी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहती है और आपके जीवन में समृद्धि का वास होता है.
- दशहरे के दिन अपनी तिजोरी या पूजा स्थल पर आपको 11 गोमती चक्र या श्री यंत्र रखना चाहिए. इन्हें लाल कपड़े में बांधकर रखने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
