धनतेरस पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, जानें खरीदारी का सबसे शुभ दिन, समय और मुहूर्त

ज्योतिष | भारत में फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है. जल्द ही, दीपावली का त्यौहार भी आने वाला है. दिवाली वाले हफ्ते खासकर धनतेरस को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलती है. 5 दिन वाले इस त्यौहार की शुरुआत धनतेरस के पर्व के साथ होती है, जो हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है. यह त्यौहार भगवान धनवंतरी को समर्पित माना जाता है. इस दिन महालक्ष्मी और कुबेर की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Dhanteras Muhurat

18 अक्टूबर को धनतेरस

अबकी बार धनतेरस का पावन पर्व 18 अक्टूबर को है. इस खास मौके पर लोग सोने और चांदी की खरीदारी करना भी काफी पसंद करते हैं. साथ ही, इस दिन शॉपिंग करने से आपके घर में भी बरकत होती है. अगर आप भी धनतेरस पर ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको पहले शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए. धनतेरस के पहले के शुभ मुहूर्त में भी शॉपिंग की जा सकती है. इस मुहूर्त में सोने चांदी की ज्वेलरी से लेकर नई गाड़ी और प्रॉपर्टी आदि आप खरीद सकते हैं.

शॉपिंग करने का शुभ मुहूर्त

5 अक्टूबर को सुबह 6:16 मिनट से लेकर रात 8:08  मिनट तक का समय शॉपिंग के लिए एकदम बेहतरीन है. वही, 10 अक्टूबर को शाम 7:38 मिनट से कभी भी आप शॉपिंग शुरू कर सकते हैं. 12 अक्टूबर को सुबह 6:20 मिनट से ही शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा, जो 1:36 मिनट तक रहेगा. इसके अगले दिन आप पूरे दिन किसी भी समय शॉपिंग कर सकते हैं. धनतेरस के दिन सोने चांदी के साथ- साथ बर्तन खरीदने की भी परंपरा रहती है.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

अबकी बार दीपावली का पर्व और भी खास होने वाला है, क्योंकि कई प्रकार के शुभ संयोग बन रहे हैं. अगर आप भी इस प्रकार की खबरों के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज से जुड़ सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.