ज्योतिष | सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत किसी भी पावन पर्व से कम नहीं है. इस साल करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत 10 अक्टूबर शुक्रवार के दिन रखा जाएगा. यह व्रत हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सुहागिन महिलाओं की तरफ से अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है. इस दिन महिलाएं कुशल वैवाहिक जीवन की कामना करने के लिए निर्जला व्रत रखती है.
ग्रहों की विशेष स्थिति
अबकी बार करवाचौथ पर ग्रह- नक्षत्रों की विशेष स्थिति बन रही है जिसकी वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. करवा चौथ से ठीक 1 दिन पहले यानी की 9 अक्टूबर को धन संपदा के कारक कहे जाने वाले शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे और करवाचौथ वाले दिन सूर्य चित्रा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं. इस दौरान चंद्रमा का गोचर भी वृषभ राशि में होगा. ऐसे में 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देंगे.
10 अक्टूबर से शुरू अच्छा समय
वृषभ राशि: करवाचौथ का त्योहार आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आप आप कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी होती हुई दिखाई दे रही है, खरीदारी के लिए समय काफी अच्छा है. आपको कई कार्यों में एक साथ सफलता मिलने वाली हैं.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए करवा चौथ का व्रत काफी अच्छा रहेगा, इस समय आपको निवेश करने से बेहतरीन लाभ मिलने वाले हैं. कार्यो में सफलता के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. नौकरी की तलाश कर रहे जातको को अच्छी खबर मिल सकती है.
तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए करवाचौथ का दिन काफी अच्छा रहेगा, इस समय आप लोगों का दिल जीत सकते हैं. सीनियर से भी आपको तारीफें मिलेगी, आपका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. अब आपकी आर्थिक परेशानियां एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. कुल मिलाकर आपको कई क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
