10 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवाचौथ, इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र और सूर्य

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को लग्जरी, धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुखों और वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह माना जाता है. इन भी राशियों पर शुक्र ग्रह मेहरबान होते हैं, उन्हें अपने जीवन में किसी प्रकार की सुख- सुविधाओं की कमी नहीं होती. इसके विपरीत, सूर्य देव को आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी और पिता का कारक ग्रह माना जाता है.

Karwa Chauth

10 अक्टूबर यानी कि करवा चौथ के दिन दोनों ग्रहों की युति होने जा रही है, यह युति कन्या राशि में होगी ऐसे में 3 राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा. इन लोगों की धन दौलत में अपार वृद्धि भी देखने को मिलने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 3 राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

काफी खास रहेगा करवाचौथ

सिंह राशि: शुक्र और सूर्य का संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, यह युति आपकी गोचर कुंडली से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है. इस दौरान आकस्मिक धन लाभ बनेंगे, इनकम में भी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं. पुराना रुका हुआ धन आपको मिल सकता है, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

कन्या राशि: शुक्र और सूर्य की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होगी, यह आपकी राशि के प्रथम स्थान पर बनने जा रही है. इस दौरान आपकी सोची हुई सारी योजनाएं सफल होती हुई दिखाई दे रही है, नौकरी पेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने वाले हैं. अविवाहित लोगों को भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र की युति काफी अच्छी साबित होगी, इस दौरान काम- कारोबार में भी आपको अच्छी तरक्की मिलेगी. कार्य क्षेत्र में नए अवसर और प्रोजेक्ट आपके हाथ लगा सकते हैं. व्यापारियों को भी धन लाभ होगा. आप अपने अंदर एक अलग ही लीडरशिप क्वालिटी को महसूस करेंगे, आप काम पर खुद को काफी मोटिवेटेड महसूस करेंगे. अब आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.