10 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें चांद निकलने से लेकर शुभ मुहूर्त तक सारी जानकारी

ज्योतिष | करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत महिलाओं के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. हिंदू धर्म में यह व्रत महिलाओं की तरफ से अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है. कल 10 अक्टूबर को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा. बाजारों में भी इसकी काफी रौनक दिखाई दे रही है. इस व्रत में सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और बेहतर भविष्य के लिए निर्जला व्रत करती है. आज की इस खबर में हम आपको करवा चौथ व्रत से जुड़े हुए कुछ नियम और विशेष बातों के बारे में ही जानकारी देने वाले है.

Karwa Chauth

करवाचौथ का व्रत

हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को ही करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस साल करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर शुक्रवार को है. कुछ जगह पर सूर्य उदय से पहले सरगी खान की परंपरा है. करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:40 पर शुरू होगा. चतुर्थी तिथि का शुभारंभ 9 अक्टूबर को रात 10:54 मिनट से हो रहा है, ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 10 अक्टूबर को ही करवा चौथ का व्रत है. करवा चौथ का व्रत चांद को अर्घ देने के बाद ही पूरा माना जाता है.

कल किस समय निकलेगा चांद?

इस दिन माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के साथ ही कुछ स्थानों पर करवा माता की फोटो या चित्र लगाकर पूजा अर्चना की जाती है. करवा चौथ व्रत की शुरुआत सरगी खाने से होती है, जो सास की तरफ से अपनी बहू को दी जाती है. इसमें छोटा- मोटा सारा श्रृंगार का सामान, साड़ी और कुछ गहने और मिठाईया शामिल होती हैं.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 मिनट से शुरू होकर 7:11 मिनट तक रहने वाला है. पूजा की कुल अवधि 1 घंटे 14 मिनट की रहेगी. वहीं, चंद्रमा रात 8:13 मिनट पर नजर आएगा. हालांकि, अलग- अलग शहरों में चांद दिखने में समय में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.