14 अक्टूबर तक बंद रहेगी दिल्ली की यह सड़क, घर से निकलने से पहले देखें नया रूट

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां बेली ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते 11- 14 अक्टूबर तक रिंग रोड को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है. इससे लोगों को सफर के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह दी है.

Vahan Gadi Car

एडवाइजरी जारी

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि बेली ब्रिज निर्माण के चलते रिंग रोड (पिलर संख्या 60- 62, धौला कुआं से नारायणा) अस्थायी रूप से बंद रहेगा. धौला कुआं से नारायणा रूट 11 और 13 अक्टूबर को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक और नारायणा से धौला कुआं रूट 12 और 14 अक्टूबर को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में लोगों से आग्रह करते हुए वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह दी है. ट्रैफिक पुलिस ने बताया हैं कि वंदे मातरम मार्ग, स्टेशन रोड और कृपा मार्ग का इस्तेमाल करते हुए लोग अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं. सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा- से- ज्यादा उपयोग करने की अपील की गई है, ताकि बेवजह की परेशानी से बचा जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.