नई दिल्ली स्टेशन से यात्रा करने वाले ध्यान दें, कंफर्म टिकट पर भी 90 मिनट पहले पहुंचना होगा स्टेशन

नई दिल्ली | त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (Delhi Railway Station) पर नई व्यवस्था लागू की गई है. यदि आप भी इस स्टेशन से यात्रा कर रहे हैं और आपके पास कंफर्म टिकट है, तो भी यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बता दें कंफर्म टिकट वाले यात्रियों के लिए कश्मीरी गेट की ओर अस्थाई होल्डिंग क्षेत्र तैयार किया गया है. यहां टिकट जांच अधिकारी द्वारा टिकट देखने के बाद यात्रियों को ट्रेन चलने से 90 मिनट पहले प्लेटफार्म पर एंट्री दी जाएगी.

New Delhi Railway Station

यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले साल फरवरी महीने में हुए दर्दनाक हादसे से सबक लेते हुए इस बार रेलवे प्रशासन ने भीड़ कंट्रोल करने के लिए पहले ही कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. इस कड़ी में जहां अनारक्षित टिकट यात्रियों के लिए स्थायी होल्डिंग क्षेत्र, तो वहीं आरक्षित टिकट यात्रियों के लिए अस्थायी होल्डिंग क्षेत्र तैयार किया गया है.

रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि कंफर्म टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को पहले अस्थायी होल्डिंग क्षेत्र में रखा जाएगा. यहां से उन्हें प्लेटफॉर्म पर तभी भेजा जाएगा, जब ट्रेन चलने में 60 से 90 मिनट का समय बाकी रह जाएगा. इस कदम से यात्रियों को सुरक्षा मिलेगी और त्यौहारों पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में बारिश से राहत, गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत

इस प्लेटफार्म से चलेगी अधिकांश ट्रेनें

उन्होंने बताया कि यात्रियों को प्रवेश करने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कई गेट खोले जाएंगे और यहां से टिकट देखकर ही यात्रियों को प्रवेश मिलेगा. इसके साथ ही, यह प्रयास किया जाएगा कि अनारक्षित टिकट वाली अधिकांश ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 16 से संचालित किया जाए. इससे यात्रियों को फुट ओवरब्रिज पर नहीं चढ़ना पड़ेगा. यात्री आसानी से स्थायी होल्डिंग क्षेत्र से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर चले जाएंगे. इसके अलावा, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.