दीपावली से पहले बनेगा नवपंचम राजयोग, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस साल दीपावली पर नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है. 14 अक्टूबर को शाम 7:34 मिनट पर शुक्र और अरुण एक- दूसरे से 120 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे, जिस वजह से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. इसके साथ, शुक्र कन्या राशि में और अरुण ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस राजयोग से 3 राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

14 अक्टूबर से शुरू होगा अच्छा समय

सिंह राशि: नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि यह आपके धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है. इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ मिलेगा. करियर में भी आपको एक से बढ़कर एक मौके मिलने वाले हैं, व्यापार में लाभ की संभावना दिखाई दे रही है. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी.

मिथुन राशि: नवपंचम राजयोग से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, शुक्र ग्रह आपकी राशि से चौथे भाव में विराजमान रहेंगे. इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होने वाली है. अगर आप वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय आपके लिए एकदम अच्छा है. पारिवारिक जीवन में पिछले काफी समय से चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो जाएगा. नौकरी में भी आपको प्रमोशन मिल सकता है, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

कुंभ राशि: नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. शुक्र ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे. इस समय आपके भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, देश- विदेश की यात्रा के भी योग दिखाई दे रहे हैं. प्रोफेशनल लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी, अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय आपके लिए एकदम बढ़िया रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.