ज्योतिष | देवताओं के गुरु के नाम से जाने जाने वाले बृहस्पति नौ ग्रहों में से सबसे खास माने जाते हैं. आमतौर पर गुरु बृहस्पति एक राशि में तकरीबन 1 साल तक रहते हैं, इस साल गुरु मिथुन राशि में ही अतिचार गति से चाल चलने वाले हैं. इसका मतलब गुरु इस साल दो बार राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने वाले हैं. जल्द ही, गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, 18 अक्टूबर 2025 से लेकर 5 दिसंबर 2025 तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में 3 राशि के जातकों को लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपको कई क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है, इनकम में भी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं. भविष्य के लिए धन संचित करने में भी आप कामयाब रहेंगे. ग्रुप बृहस्पति की यह उच्च राशि है, ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है.
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा होगा, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आपको जल्द ही कोई नई नौकरी मिल सकती है, गुरु के पांचवी दृष्टि तीसरे भाव में पड रही है. ऐसे में अब आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने वाली है. आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलने वाली है.
मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग काफी अच्छा साबित होगा. संतान प्राप्ति के लिहाज से समय आपके लिए अच्छा है. विद्यार्थियों को भी कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा, अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ेगा. किस्मत का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
