हरियाणा में आएगी नौकरियों की बहार, जापानी कंपनियों के सहयोग से विकसित होगी नई IMT

चंडीगढ़ | हरियाणा में युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वित्त वर्ष 2025- 26 के बजट में 10 नए इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित करने की घोषणा की थी, जिनमें से 5 को स्वीकृति मिल चुकी है. इनमें से एक IMT जापानी कंपनियों के सहयोग से विकसित की जाएगी, जिसके लिए सरकार उद्योग नीति में संशोधन कर रही है.

Job Exam Student Collage 2

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 10 नए IMT में से एक आईएमटी विशेष रूप से जापानी कंपनियों के सहयोग से विकसित की जायेगी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उद्योग नीति में संशोधन किया जा रहा है, जिसके तहत 40 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है. यह नीति मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचाने और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित होगी.

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हाल ही हुआ जापान दौरा निवेश की दृष्टि से बेहद कामयाब रहा है. इस दौरान लगभग 5 हजार करोड़ रुपए के निवेश से जुड़े 10 MoU जापान की प्रमुख कंपनियों के साथ हस्ताक्षरित किए गए हैं. इससे हरियाणा का औद्योगिक विकास रफ्तार पकड़ेगा और लाखों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

हरियाणा- जापान का मजबूत औद्योगिक रिश्ता

उन्होंने बताया कि मारुति उद्योग लिमिटेड से शुरू हुआ हरियाणा-जापान का औद्योगिक रिश्ता आज 500 से अधिक जापानी कंपनियों तक पहुंच चुका है. अब कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहयोग देगी, जबकि अन्य कंपनियां ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, स्मार्ट मोबिलिटी और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में योगदान देगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.